2020/08/05

समस्तीपुर -पोखर में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत गांव में मचा कोहराम

BIHAR-SAMASTIPUR जिले हसनपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जो स्नान के दौरान एक युवक डुब गया और उसकी मौत हो गई। ये घटना hasanpur थाना क्षेत्र के काले नरपत नगर गांव  के निकट एक पोखर में हुई।

बुधवार को करीब 2 बजे दिन में नहाने के दौरान डूबने से एक (12) वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान- काले नरपत नगर गांव निवासी स्वर्गीय राम आशीष साहनी, के पुत्र (12) वर्षीय श्रवन कुमार, के रुप मे हुई है। 

घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हैं।इस घटना के बाद सैकड़ो लोग देखने पहुंच गए थे घटनास्थल पर।

जानकारी के अनुसार दोस्तों के साथ स्नान करने पोखर गया गया था।श्रवन स्नान कर रहा था, इसी बीच वह गहरे पानी मे चला गया। स्नान कर रहे अन्य साथी जब उसे कुछ देर पानी में नहीं देखा तो सभी ने मिलकर उसकी खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिल पाया। 

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई  पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गई।करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। 

संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट