2020/08/06

कोरोना अस्पताल में आग, 8 मरीजों की मौत, CM ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

DESK-GUJRAT अहमदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है जो पूरे देश भर में लॉक डाउन और corona positive मरीज मिलने के बाद hospital में भर्ती कराया गया लेकिन hospital में ही आग लग गई जिसमें corona मरीज 8  लोगों की मौत हो गई घटना से हड़कंप मच गया।श्रेय hospital में आग लग गई. श्रेय hospital को corona के लिए डेडिकेड किया गया है. आग icu में लगी हैं।


इस घटना में  एक पैरा medical staff सहित दर्जनों लोग घायल बताया जा रहा हैं।श्रेय hospital में सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर आग लगी. 3 बजकर 22 मिनट पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की टीम ने 4 बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पाया. आग जब लगी उस समय icu में 10 corona मरीज थे, जबकि पूरे hospital में 49 corona मरीज थे. इसमें से 8 लोगों की मौत हो गई है.

मरने वालों में arvind भावसार, नवीनलाल शाह, लीलावती शाह, आयशाबेन तिरमीश, मनुभाई रामी, ज्योति सिंधी, नरेंद्र शाह और आरिफ मंसूर शामिल है. जान गंवाने वाले इन आठ लोगों का श्रेय hospital में इलाज चल रहा था. 

फिलहाल, बाकी मरीजों को दूसरे hospital में शिफ्ट किया गया है. साथ ही जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंच गई है.और सीएम ने तीन में रिपोर्ट मांगी हैं।आग लगने के पीछे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है.