BIHAR-PURNIYA-corona infection का प्रभाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज भी वैश्विवक स्तर पर इसके vaccine को लेकर काम जारी है, ऐसे में इससे बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता पर ही बल दिया जा रहा है। इधर मौसम लगातार बदल रहा है। सूबे के कई क्षेत्र बाढ़ और जलजमाव से प्रभावित हैं। ऐसे में बदलते मौसम और बारिश के बीच संक्रमण को लेकर हमें विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।
खासकर बारिश के मौसम में बच्चे, बुजुर्ग और जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उनके health को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बारिश के मौसम में आमतौर पर फ्लू के फैलने की ज्यादा संभावना रहती है। इस दौरान खांसी की समस्या भी आम हो जाती है। आज covid-19 के इस दौर में खांसी और फ्लू के बढ़ने पर सतर्क हो जाने की जरूरत है।
लंबे समय से हो खांसी तो बढ़ा सकती है आपकी परेशानी-covid-19 के प्रभाव में आने वाले व्यक्ति के शुरुआती लक्षण सामान्य सर्दी-खांसी या फ्लू जैसे देखने को मिले हैं। ऐसे में infection के इस दौर में इसका पता लगाना कठिन है कि व्यक्ति का लगातार खांसना आम फ्लू है या फिर corona।
सामान्यत: देखने को मिलता है कि बारिश के मौसम में जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है वे सर्दी और खांसी से परेशान रहते हैं। यह खांसी आम तौर पर सूखी और बलगम दोनों तरह की होती है। लेकिन covid-19 के दौरान जो लेकर infection हुए हैं उनमें शुरुआती लक्षण के तौर पर सूखी वाली खांसी देखी गई है। ज्यादा बढ़ने पर यह सांस लेने की तकलीफ बढ़ा देती है और मरीज को ventilator पर रखना पड़ता है। इसलिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।
ये लक्षण दिखे तो dr. से जल्द मिलें-विशेषज्ञों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की खांसी एक हफ्ते से ज्यादा रहती है, साथ ही व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्या है। व्यक्ति को लगातार सांस लेने में तकलीफ, सिर और सीने में दर्द महसूस होता है तो infection के इस दौर में उस व्यक्ति का तुरंत covid-19 का टेस्ट कराया जाना चाहिए। कई बार मरीज में corona का सामान्य लक्षण रहता है। ऐसे में कोई भी समस्या अगर लगातार आ रही हो तो व्यक्ति को तुरंत dr. से जाकर मिलना चाहिए। व्यक्ति के लक्षण आम फ्लू के हैं या फिर covid-19 के यह test के बाद ही पता चल सकता है।
स्वयं बरतनी होगी सतर्कता-सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरी है। covid- 19 के जो लक्षण बताए गए हैं, अगर वह आपमें थोड़ा सा भी नजर आए तो आपको तुरंत dr. से मिलने की जरूरत है। इससे पहले अगर बदलते मौसम के दौर में आपको लगातार खांसी आ रही है तो ज्यादा श्रम वाले काम न करें। शरीर को आराम दें। इसके साथ ही मास्क का उपयोग करना, सफाई का विशेष ख्याल रखना, अपने रोजमर्रा के सामानों को दूसरों से साझा नहीं करना तथा लगातार होथों को साबुन से धोते रहना सबसे ज्यादा जरूरी है।
घबराने की नहीं है जरूरत-corona प्रभावित लोगों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। हालांकि health होने वालों का प्रतिशत भी बढ़ा है। सरकार की ओर से इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की कवायद जारी है। इसलिए लोगों को भय में रहने की जरूरत नहीं है, हां infection के प्रभाव में आने से बचने के लिए सतर्क और दिशानिर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। क्योंकि संक्रमण ने नये-नये मामले देखने को मिले हैं, और इसका प्रभाव भी काफी बढ़ गया है, ऐसे में अगर आपमें कुछ भी लक्षण नजर आए तो तुंरत चिकित्सक से मिलें और अपनी जांच कराएं। आपकी सजगता से न केवल आप बल्कि आपका पूरा परिवार और समाज सुरक्षित रहेगा।
Covid-19 के प्रभाव में आने के बाद दिखने वाले सामान्य लक्षण:
1. बुखार
2. सूखी खांसी
3. सांस लेने में तकलीफ और
4. थकान रहना
5. स्वाद एवं सुगंध का गायब हो जाना