BIHAR-SAMASTIPUR-विभूतिपुर प्रखंड के सिंघियाघाट पुस्तकालय भवन पर प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष यूनुस खान की अध्यक्षता एवं स्थानीय विधायक रामबालक सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि विकास कार्य के लिए मैं हमेशा जनता के बीच रहा हूं और रहूंगा। सभी जाति धर्म के लोग हमारे भाई हैं।
वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इजहार अहमद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक रामबालक सिंह मंत्री बनेंगे। सूबे बिहार में नीतीश कुमार का लहर चल रही है। अल्पसंख्यक कमिटी सहित छात्र, युवा, बुद्धिजीवी, दलित, मजदूर विधायक रामबालक सिंह के साथ हैं।
वहीं मौके पर विधायक रामबालक सिंह ने पत्रकारों को भी सम्मानित किया। वहीं मौके पर पार्टी जिला मीडिया प्रभारी राजीव मिश्र, 20 सूत्री अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, युवा नेता अमर सिंह, मोहम्मद रिजवान,मोहम्मद अफजल, मोहम्मद बरकाती, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद फारूकउद्दीन, मोहम्मद रजवी, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद कारी सहित कई जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट