2020/08/27

SAMASTIPUR-प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने जरूरतमंदों के बीच वितरण किया सैनिटाइजर व मास्क

BIHAR-SAMASTIPUR--पूसा प्रखंड के धोबगामा पंचायत में प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने नोवेल कोरोना संक्रमण से बचने के लिये जरूरतमंदों में सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया। साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को खुद से मास्क भी पहनाया। इससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 प्रखंड प्रमुख ने लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने व मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग लगातार करते रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। लेकिन लापरवाही खतरनाक हो सकता है। इस वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

 इस दौरान प्रखंड के सक्रिय राजनीतिक पार्टी भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने भी लोगों को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जागरूक किया। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने व घर में ही रहकर स्वस्थ व सुरक्षित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश कोरोना वायरस के संकट से घिरा हुआ है। 

घर में ही रहे एवं समय-समय पर हाथ धोते रहे एवं सोशल डिस्टेंस का पालन जरूर करें। उन्होंने हाथों को साबुन से करीब 20 सेकेंड तक धोने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की । 

मौके पर आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ़ भीम,  संवेदक अभय कुमार ठाकुर उर्फ़ नन्टुन, राम दिनेश ठाकुर,  बमबम ठाकुर,लक्ष्मी कांत ठाकुर,  अजय ठाकुर, कैलाश ठाकुर,  छोटू कुमार,  कुणाल कुमार, नंदलाल कुमार इत्यादि मौजूद थे।

 वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट