BIHAR-SAHARSA- जिले के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के बेहट गांव स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर गुरुवार को कर्मी के साथ मारपीट व करीब एक लाख रुपये लूटने की शिकायत सीएसपी संचालक ने थाना में की है।
सीएसपी संचालक सीपी पासवान ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि गुरुवार को बेहट गांव निवासी जीशू कुमार व जीवनेश कुमार क्लोजर फार्म पर हस्ताक्षर कराने पहुंचे थे।
उनके द्वारा पासबुक की मांग की गई। पासबुक रहने पर भी हस्ताक्षर करने को कहा गया। इसी बात को लेकर उक्त दोनों ने ईंट से काउंटर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उसके अन्य सहयोगियों ने करीब एक लाख रुपए काउंटर से लूट लिया।
सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष मो. अकमल हुसैन ने लूट की घटना से इंकार करते हुए बताया कि मारपीट की घटना हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा