BIHAR-SAHARSA - शहर के गांधी पथ वार्ड नंबर 7 निवासी राजेश दास के द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर मिथुन दास, नारायण दास, रेणु दास, दिलखुश दास, प्रकाश दास सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवाया है। पीड़ित ने दिए गए आवेदन में कहा है कि नामजद व्यक्ति मेरे घर के पास से शराब लेकर जा रहा था। मेरी पत्नी अपने घर के पास खड़ी थी।
उन सबों को शक हुआ कि ये कहीं बोल देगी। इसलिए बिना कुछ समझे मेरी पत्नी ममता देवी के साथ बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसे नाजुक हालत में सदर थाना लाया जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
जख्मी का नाजुक हालत में निजी नर्सिंग होम में ईलाज चल रहा है।वहीं इस संदर्भ में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्रथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा