BIHAR- SAMASTIPUR- लोकतांत्रिक जनता दल के समस्तीपुर के जिला प्रभारी सह नॉर्थ बिहार प्रभारी विक्रम रजक ने प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार सरकार पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में रोजगार ना मिल पाने के कारण कोरोना संकट में अन्य राज्यो से बिहार आए प्रवासी मजदूरों दोबारा रोजगार की तलाश में बिहार से बाहर के लिए पलायन हो रहा है। मगर बिहार सरकार मजदूरों को रोजगार देने में में पूरी तरह फेल है। बाहर से बिहार आए मजदूरों को खाने-पीने रहने तक की समस्या बनी हुई है कई कई दिन तक परिवार बच्चो के साथ भूखे रहना मजदूरों को मुसीबत बन रहा है। इसीलिए थक हार कर कोरोना संकट के भय से अन्य राज्यो से अपने गृह राज्य बिहार आए प्रवासी मजदूर दोबारा कोरोना संकट में ही अपनी जान जोखिम में डालकर बिहार से फिर अन्य राज्यो को रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर है। रोज भारी संख्या में मौजूद बिहार से दोबारा अन्य राज्यो को पलायन कर रहे है। विक्रम रजक ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि सरकार बिहार में ही रोजगार देने का वादा निभाए और बिहार सरकार को इस कोरोना संकट में मजदूरों को बिहार में ही रोजगार मुहैया करवाकर उनका बिहार से दोबारा हो रहे पलायन को रोके। जिससे बिहार से पलायन हो रहे इन मजदूरों का और अन्य जहां ये पहुंचे उनका इस कोरोना संकट में जीवन सुरक्षित रखा जा सके।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट