2020/08/28

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा,रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने गया था आशिक

DESK-आजमगढ़-सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना प्रेमी पर भारी पड़ गया। प्रेमी पर जैसे ही गांव वालों की नजर पड़ी उन्होंने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की। प्रेमी युवक को मारपीट करके भगा दिया गया।पिटाई की video सोशल मीडिया  सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।sp का दावा है कि आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा हैं कि सिधारी थाना क्षत्र की एक युवती से पड़ोस के गांव का रहने वाले युवक प्रेम करता है। दोनों अक्सर चोरी छिपे मिलते रहते थे। ग्रामीणों को युवक पर पहले से शक था। आज रात को भी युवक प्रेमिका से मिलने आया था लेकिन इस बार ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गयी और उन्होंने प्रेमिका के परिजनों के साथ मिलकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसे जमकर मारपीट किया।

Video में प्रेमी अपने पूरी बात भी बताना चाह रहा है लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं हैं बस उसे पीटते जा रहे है।वीडियो वायरल होने के बाद sp ने मामले को संज्ञान में लिया और दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश जारी किया है।