2020/08/28

SAMASTIPUR-बोरे में बन्द मिली विवाहिता महिला का शव,जाँच में जुटी पुलिस,मर्डर की आशंका

BIHAR-SAMASTIPUR-जिले dalsinghsarai से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं जो एक महिला का शव बरामद हुआ हैं।महिला का शव देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई।लाश को देखते ही इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

ये मामला बम्बईया हरलाल -खोकसा सड़क मार्ग के बगल में स्थित चौर की हैं। बोरे में बंद एक विवाहिता महिला की लाश मिला हैं।इस घटना की खबर सुनते ही ग्रामीणों ने लाश को  देखने वालों की भीड़ जुट गई. वही महिला के शव को बोरे से निकाल कर पहचान करने की कोशिश की गई.लेकिन फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाया हैं।

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।मनसूचक थाना क्षेत्र में घटनास्थल होने के कारण मनसूचक थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा।

लाश को देख कर बताया जा रहा हैं किसी ने मर्डर करके बोरे में बंद करके फेक दिया।मोके पर दलसिंहसराय थाना एवं बेगूसराय जिले के मंचसूचक थाने की पुलिस पहुँच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।