Kolkata में Pullock Street पर एक इमारत में आग लगने की खबर सामने आई है. मौके पर दमकल की छह गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर फिलहाल नहीं मिल सकी है. आग लगने के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. आग इतनी भीषण है कि दूर से धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है.