2020/08/10

बड़ी खबर-AIIMS हॉस्टल से कूदकर डॉक्टर ने दी जान, दिमागी रूप से था परेशान

DESK-DELHI- medical कॉलेज एम्स में पढ़ रहे एक और मेडिकल स्टूडेंट ने जान दे दी है. पुलिस के मुताबिक एम्स के हॉस्टल नंबर 19 के छत से कूदकर एक dr. ने sucide कर ली. Dr. की पहचान विकास के रूप में हुई है. विकास 22 साल के थे और बेंगलुरु के रहने वाले थे.

पुलिस के मुताबिक उन्हें सोमवार शाम 6 बजे सूचना मिली कि एम्स में एक शख्स हॉस्टल की छत से कूद गया है. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल मेडिकल स्टूडेंट विकास को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई.

बताया जा रहा हैं कि एक घंटे की छुट्टी ली और हॉस्टल छत से कूद गया।

विकास एम्स में 2018 बैच के द्वितीय वर्ष के छात्र थे. एम्स प्रशासन के मुताबिक बैंगलुरु के रहने वाले विकास कुछ मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे और एम्स के मनो चिकित्सा विभाग में एक मरीज के तौर पर उनका इलाज चल रहा था. 

हादसे की सूचना मिलते ही विकास को ट्रामा सेंटर ले जाया गया. जख्मी विकास को बचाने की डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया न जा सका.दिल्ली पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है.