2020/08/10

समस्तीपुर-दुकानदार ने महिला पर लगाया मारपीट का आरोप थाने में दिया आवेदन

BIHAR-समस्तीपुर- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब निवासी अकलू राय के पुत्र विकास कुमार ने कल्याणपुर उत्तर पंचायत के (गुहिया टोला) वार्ड संख्या- 11 निवासी तारक राम की पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में एक आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि कल्याणपुर महावीर चौक स्थित साहू मार्केट में कपड़ा दुकान चलाता हूं।

 जिसमें दिनांक- 09/08/20 को समय करीब 10:00 बजे उक्त महिला ने कपड़ा उधार मांगी। जिसको मैंने इनकार किया तो महिला ने आक्रोश में आकर मेरे साथ मारपीट की और एक गंभीर आरोप लगाते हुए केस कर फंसाने की धमकी दी। जिससे आक्रोशित दर्जनों दुकानदारों ने एकता का परिचय देते हुए पीड़ित  दुकानदार के साथ विभूतिपुर थाने शिकायत करने के लिए पहुंच गए।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट