2020/08/10

बिहार में ईंट और पत्थर से कूच दिया युवक का सिर, लावारिस हालात में मिली लाश

BIHAR-PATNA से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।राजधानी में एक युवक की लाश लावारिस हालात में मिली है. उसके सिर पर चोट के गहरे निशान मिले. उसके सिर को ईंट और पत्थर से कूचा गया है. हत्या करने के बाद लाश को लावारिस हालात में फेंक दिया गया. 

पूरा मामला थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड के समीप का है।बदमाशों ने एक युवक की ईट-पत्थरों से पीटकर कर हत्या कर दी।मृत युवक की पहचान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के ढक्कनपुरा निवासी अवधेश मंडल के पुत्र विष्णु उर्फ सुदामा के रूप में की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक पटना जिले में किसी मोबाइल कंपनी का वाहन चलाता था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।साथ ही जांच में जुटी हुई है।हत्या का  कारण अभीतक स्पष्ठ नही हो पाया है।