जमीन विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने दो चचेरे भाइयों को गोली मार दी। दोनों को सदर hospital में भर्ती कराया गया है। घटना हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के जेठुई इलाके की है।
बताया जा रहा हैं कि आरोपियों ने पहले से कुछ हमलावरों को घर बुला कर रखा था और पंचायत के दौरान विवाद होने पर 15 से 20 की संख्या में आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग करना शुरू कर दी. जिसके चलते हंगामा हो गया. इस गोलीबारी की घटना में 18 वर्षीय सुनील कुमार और 17 वर्षीय राहुल कुमार घायल हो गया.
संतोष कुमार और लालबाबू राय दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सदर एसडीपीओ राघव दयाल का कहना है कि जमीन विवाद में गोलीबारी हुई है। दोनों पक्ष की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।