आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला दबाकर हत्या कर देने के बाद बदमाशों ने उसे पेड़ से लटका दिया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। बाथ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतक के पिता नरेश मंडल ने अज्ञात व्यक्ति पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने किशोर की हत्या किया जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग मामले को लेकर मृतक का विवाद हुआ था। वहीं उसने बीती शाम 7 बजे निवास कुमार को फोन कर बोचाही नदी के पास बुलाया था।