2020/08/09

समस्तीपुर-बिहार पृथ्वी दिवस पर महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण

BIHAR-SAMASTIPUR- बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर बालेश्वर राम,नंद किशोर सिंह महाविद्यालय कल्याणपुर के प्रांगण में प्राचार्य प्रोफेसर सूर्य देव प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में पौधारोपण का कार्य किया गया। मौके पर प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे धरोहर हैं।

 इनके बिना हम जीवित नहीं रह सकते। इसी साल 19 जनवरी को बिहार में जल- जीवन- हरियाली को लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई थी। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगानी चाहिये। 

मौके पर प्रोफेसर कृष्ण कुमार चौधरी, प्रोफ़ेसर अमरनाथ चौधरी, प्रोफ़ेसर सुशील कुमार चौधरी,प्रोफ़ेसर उमेश राय, प्रोफ़ेसर रती रमन झा, प्रोफेसर रंजू कुमारी, प्रोफ़ेसर खली कुंज मा, प्रोफ़ेसर अमरकांत झा, अमरेश कुमार राय, चंदन कुमार, सत्यप्रकाश, चंद्रवीर, रूपेश कुमार सिंह, सत्य नारायण झा, कुंदन कुमार, बैजनाथ शर्मा, शिव शंकर साह आदि उपस्थित थे।

REPORT-SANJAY KUMAR SINGH