BIHAR-SAMASTIPUR- बीती रात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन निवासी शंकर महतो (डीलर) के घर के पास तीखा मोड़ पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने विपरीत दिशा में जाकर एक 22 वर्षीय युवक को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही स्थानीय लोगों ने घायल युवक को स्थानीय पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया।
जहां घायल युवक की पहचान कापन तेरकड़वा निवासी सुरेश महतो के 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई। वहीं नाजुक स्थिति देखकर डॉक्टरों ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जिसका इलाज एक अस्पताल समस्तीपुर में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक खोकसाहा से अपने घर आ रहा था कि विपरीत दिशा से जा रहे बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी।
युवक की दाएं हाथ टूटा है। वहीं सिर में 10 टाका पड़ा है। लेकिन विभूतिपुर पीएचसी में इमरजेंसी सलाईन के लिए न ही इंट्रागेट,न हीं एंटीबायोटिक कोई दवा उपलब्ध थी। जिससे ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए हंगामा भी किया।इसकी जानकारी के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी फुलेश्वर प्रसाद सिंह से संपर्क साधा गया तो संपर्क नहीं हो पाया।
रिपोर्ट-संजय कुमार सिंह