2020/08/10

समस्तीपुर में अलर्ट-पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे, एक दिन में मिले 203 पॉजिटिव मचा हड़कंप

BIHAR-SAMASTIPUR-corona का अब तक का सभी पिछला record रविवार को टूट गया। रविवार को corona infection ने दोहरा शतक लगाया है। इसके साथ ही अब तक का सबसे अधिक 203 corona positive मरीज पाए गए हैं। इससे पहले शनिवार को 185 व गुरुवार को 129 मरीज positive मिले थे।  Samastipur जिले के अलग-अलग स्थानों में रविवार को corona की जांच की गई। इसमें 203 corona positive मरीज पाए गए हैं। 

Positive मरीजों के संपर्क, कंटेनमेंट जोन, लक्षण वाले लोगों की covid-19 जांच की गई। corona मरीजों के मिलने के बाद जिले में corona positive मरीजों की कुल संख्या 2070 पहुंच चुकी है। इसके साथ ही कुल 115 कंटेनमेंट जोन active है।

Home आइसोलेशन में रह रहे 843 लोगों से mobile पर contact कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। इसकी पुष्टि dpro ने की। 

Samastipur में corona infection मरीजों की संख्या बढ़कर 2070 हो गई हैं। इसमें से 15 की मौत हो चुकी है जबकि 1188 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। इससे अब जिले में 872 एक्टिव मरीज बचे हैं। इनमें 843 होम आइसोलेशन में रह रहे है जबकि, 29 मरीज स्वास्थ्य आइसोलेशन में रह रहे है।