2020/08/09

विभिन्न दलों को छोड़कर हजारों नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

BIHAR-पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज विभिन्न दलों को छोड़कर हजारों नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कुम्हरार विधानसभा से सैंटिस दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों साथी एवं छपरा से जयप्रकाश यादव जी अपने सैकड़ों साथी के साथ राजद छोड़ के जन अधिकार पार्टी में शामिल हुए। वहीं, बेगूसराय से श्री उमेश प्रसाद सिंह, जिला पार्षद सियाराम यादव, धरौली सरपंच के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा भी विभिन्न दलों के कई साथियों ने भी आज पार्टी की सदस्यता ली।  हम सबों का स्‍वागत करते हैं।  आपके आने बिहार को बदलने की मुहिम और तेज होगी। उम्‍मीद है आप अपना योगदान बिहार को बदलने में पूरी ईमानदारी से देंगे।