पेड़ से लटकी लाश से पांच मीटर की दूरी पर एक पेंट का खाली डब्बा पुलिस बरामद किया है। जबकि 10 मीटर दूरी पर घास पर कई लोगों के पैर के निशान व उल्टी के अवषेष मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह घास लाने जा रहे लोगों की नजर आम के पेड़ से लटकी लाश पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हजारों लोगों की भीड़ गाछी में जुट गयी। उसी बीच अधेड़ की पहचान हुई।
विलाप कर रही उसकी wife nilam devi का कहना था कि उसके पति की हत्या की गयी है। उसने यह बात police को भी बतायी। बताया जाता है कि ramchandra paswan का पुत्र कृष्णमोहन बंगलापर गांव में दाहौर सिंह के घर की रखवाली करता था। घटना की सूचना पर पहुंची poluce को घटनास्थल से लाश उठाते समय परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
थानाध्यक्ष suman kumar ने बताया कि शव आम के पेड़ से लटका था। परिजन murder करने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही होगा।