2020/08/22

समस्तीपुर से ब्रेकिंग खबर मैजिक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, घायल का इलाज जारी

BIHAR-समस्तीपुर- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोसड़ा- समस्तीपुर के मुख्य पथ पर सीवान चौक के समीप एक बाइक सवार जो रोसड़ा से समस्तीपुर की ओर जा रहा था। वहीं पिछे से आ रही एक मैजिक गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गयी। वही बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान रघुनाथपुर बेला समस्तीपुर निवासी रामभरोस कमती उम्र 45 वर्ष पिता- स्वर्गीय गेना कमती के रूप में की गई। जो रोसड़ा से काम कर अपने घर वापस लौट रहा था। जिस क्रम में यह घटना घटी।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट