उसकी खोज के लिए NDRF की टीम जुटी हुई है।इस घटना की सूचना मिलते ही rosera sdo aman kumar suman,dsp,सहियार अख्तर भी पहुंचे। उसके पहले bdo prem kumar yadav,और थाना अध्यक्ष santosh kumar मौके पर पहुंच हादसे का जायजा लेने के साथ ही नाव सवार लोगों की खोजबीन शुरू की। यह हादसा दिन में करीब 9 बजे हुआ।
लापता व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिले के कोनिया गांव निवासी रामदास साह के पुत्र संजय साह (20) के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल बिथान के सोहमा से वापस अपने गांव जा रहा था। उसकी खोज में ndrf की टीम जुटी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि दिन में करीब 8.50 बजे अगल-बगल गांव के इस लोग नाव पर सवार होकर दर्जिया फुहिया बांध पर जा रहे थे। छोटी नाव जैसे ही करेह के बीच धार में पहुंची अचानक असंतुलित होकर पलट गयी।
नाव पर महिला पुरुष के अलावे दो bike भी थी। नाव पर सवार लोगों के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और सभी को पानी से निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि तब तक कुछ लोग तैरकर बाहर निकल चुके थे।