घर वालों ने बताया कि, डेढ़ साल गांव की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गैर जातीय होने की वजह से दोनों परिवार के लोगों में विवाद था। सुरेंद्र छह महीने पहले लड़की के साथ भाग गए थे, जिसके बाद लड़की के घर वालों ने सुरेंद्र पर बांके से हमला किया था। उस समय police ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद से दोनों परिवारों में और तनाव हो गया था।
जिले के माल थाना के सैमसी गांव के virendra yadav ने बताया कि उनके बड़े भाई के बेटा surendra yadav शुक्रवार कि रात करीब आठ बजे गांव के ही नारायणी मंदिर पर बैठा था। रात करीब 10 बजे तक गांववालों ने surendra को वहीं पर बैठे देखा लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा।
गांव वालों ने बताया कि surendra का शव गांव के ही भगवानदीन के आम की बाग में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुरेन्द्र की किसी धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर police पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर postmortem के लिए भेज दिया. Police ने बताया postmortem report के आने के बाद ही खुलासा किया जाएगा. Police इस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई.