2020/08/16

बिहार- छेड़छाड़ के आरोप में नाबालिग को पेड़ से बांध कर पीटा फिर बाल मुंडवा कर कालिख-चूना पोत पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया

BIHAR- खगड़िया में एक नाबलिग लड़के को पीटा हैं।छेड़छाड़  के आरोप में पहले तो उसे एक पेड़ से बांध कर पीटा उसके बादबाल मुंडवा कर कालिख-चूना पोता गया, फिर पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। घटना के बाद से उत्‍पीड़न कर शिकार नाबालिग सदमे में हैं। 
उसकर परिवार डरा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के महिनाथ नगर गांव में एक किशोर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा। इसके बाद गांव के दबंगों की पंचायत बैठी। इसमें मुखिया शिव shanker yadav भी मौजूद रहे। पंचायत के फरमान के अनुसार उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। फिर, बाल मुंडवा कर सिर पर कालिख-चूना पोता गया और उसे उसी हालत में गांव में घुमा गया।।

घटना के दौरान किशाेर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। तमाशा देख रही भीड़ में से भी किसी ने विरोध में आवाज नहीं उठाई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची POLICE ने लड़के को बचा लिया। पीड़ित किशोर को थाना ले गए। पीड़ित किशोर इसी साल 10वीं की exam pass किया है। वह फिलहाल सदमे में है। उसका परिवार दबंगों से बुरी तरह डरा हुआ है।police मामले की जांच में जुट गई है।