2020/08/23

बिहार-प्रेमी युगल ने शिव मंदिर में शादी रचा ली,कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था

BIHAR-BANKA-एक प्रेमी जोड़े ने शनिवार की सुबह बाराहाट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी रचा ली। प्रेमी युगल के अनुसार युवती दशरथपुर खड़गपुर की रहने वाली है तो युवक नवाडीह जमुई का रहने वाला है।

दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बाबत दोनों प्रेमी युगल शादी की नियत से शुक्रवार की देर शाम बाराहाट अपने परिचित के पास आया था। 

प्रेमी जोड़े ने रात्रि में बाराहाट प्रखंड परिसर के पीछे गोदाम परिसर में एक अपने मित्र के साथ रात गुजारी। सुबह उठ कर युगल जोड़ी ने प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में शादी रचा ली। इस दौरान शादी होते देख कई लोग जुट गए। 

मौके पर किसी ने उसके परिजनों से बात की तो परिजनों का कहना था कि जब लड़का लड़की राजी है तो हम क्या कर सकते हैं। बाद में युवक के परिजन सफारी गाड़ी से आए और नवविवाहित जोड़े को अपने साथ लेकर चले गए।