BIHAR-BHAGALPUR- के गोराडीह क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। हालांकि इस दौरान सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिला है।
लेकिन छापेमारी की भनक मिलते ही गन फैक्ट्री संचालक और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। POLICE ने छापेमारी में 6 पीस अर्ध निर्मित कट्टा, 32 हैमर 32, बड़े हथियार बनाने वाले काठ एवं लोहे के बेस, 33 रेती, लोहा काटने वाली मशीन, 6 छेनी 8 सड़सी, 8 बैरल, 36 पीस ट्रिगर सहित हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किया है।
POLICE को गुप्त सूचना मिल रही थी कि डहरपुर गांव के पास मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर mobile location के द्वारा stf तथा गोराडीह police ने उक्त कार्रवाई की। police ने बताया कि संचालक का पता लगाया जा रहा।
उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो संचालक का पता police को लग गई है, लेकिन अनुसंधान प्रभावित न हो इसलिए police उसके नाम का खुलासा नहीं कर रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इस अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन पांच लोग कर रहे थे।
मिनी गन फैक्ट्री में 50 तमंचे बनाने की तैयारी चल रही थी। डहरपुर गांव के कतरिया नदी के उत्तर सुनसान जगह पर चल रही फैक्ट्री में कारीगर जुटे हुए थे। stf को तकनीकी निगरानी में चौंकाने वाली जानकारियां मिली थी।
जिसमें तमंचे का order और डिलीवरी को लेकर भी जानकारी हाथ लगी थी। उस आधार पर bhagalpur ssp से को-आर्डिनेट किया। ssp ने गोराडीह police को साथ लगाकर छापेमारी कराई। जिससे मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हो गया।