आवेदन में कहा गया है कि 21 अगस्त को रात 9:05 एवं 9:13 बजे श्री झा के मोबाइल पर 8810652684 नंबर से फोन कर 25 करोड़ की रंगदारी मांगी गयी तथा जान मारने की धमकी दी गयी। बहेड़ा एसएचओ सुनील कुमार ने आवेदन मिलने की बात स्वीकारते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस सुरक्षा को धत्ता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने जदयू सेवादल के प्रदेश महासचिव दरभंगा जिले के बेनीपुर थानाक्षेत्र स्थित जरिसो गांव निवासी सत्यनारायण झा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगी है। घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल है। सत्यनारायण के स्वजन डरे हुए हैं। इस सिलसिले में जदयू सेवादल के प्रदेश महासचिव ने शनिवार को बहेड़ा थाना में आवेदन दिया है।