मासूम बच्ची का शव पड़ोस के घर में एक बोरी में बंद मिला है. इस मामले में स्थानीय लोग rape करने के बाद हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. बखरौर निवासी शिवलाल प्रसाद की 8 वर्षीय पुत्री मंगलवार की सुबह 10 बजे से लापता थी. परिजन उसकी हर तरफ खोजबीन कर रहे थे.
देर शाम तक जब मासूम बच्ची नहीं मिली तो परिजन अपने पड़ोसी के घर पहुंचे जहां घर के एक कमरे में बेड के ऊपर बोरे में नाबालिग छात्रा का शव रखा हुआ था.
शव खून से लथपथ था और मासूम के प्राइवेट पार्ट्स वाली जगह से ब्लीडिंग हो रही थी और गहरे जख्म के निशान भी थे. ऐसे में परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है.
मौके पर पहुंची सिधवलिया पुलिस ने देर रात बोरे में भरे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया.police इस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई हैं।