बताया जाता है कि कोईलवर के शेरपुर घाट से नाव पर बालू लोडकर सबलपुर गंगा घाट आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ओवरलोड बालू नाव में रहने से नाव में पानी घुसने लगा और नाव डूब गई।
नाव पर सवार सभी लोग मजदूर थे, जो नाव में बालू लोडिंग और अनलोडिंग का काम करते थे। सभी पटना जिले के मनेर के रहनेवावे बताए जाते थे।
अपुष्ट खबर के अनुसार 5 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की खोज में एनडीआरफ की टीम जुटी है।