2020/08/26

अमानवीयता की हदें पार, सिर मुंडवाया और चेहरे पर कालिख लगा प्रेमी युगल को गांव में घुमाया

DESK-up से बड़ी खबर सामने आ रही हैैं।कन्नौज के गुरसहायगंज के एक गांव में बुधवार को ग्रामीण युवाओं ने अमानवीयता की हदें पार कर दीं। प्रेमी युगल के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद उनका सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख लगा दी और जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया।

उनके पीछे चले बड़े से लेकर बच्चे तक तरह तरह की फब्तियां भी कसते रहे। सोशल मीडिया पर इस घटना का video viral हो गया।
 हालांकि police ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है, थाना police ने घटना की जानकारी से इन्कार करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

वहीं प्रधान ने जानकारी होते ही तुरंत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को फटकार लगाते हुए प्रेमी युगल को उनके घर भिवजाकर पंचायत शुरू कराई .

कन्नौज के गुरसहायगंज के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला के husband की कुछ वर्षों पूर्व मौत हो गई थी। husband की मौत के बाद गांव का ही एक दिव्यांग युवक उसके घर आने जाने लगा। दिव्यांग होने के चलते घर वालों और गांव वालों ने पहले उनकी बातचीत पर ध्यान नहीं दिया। 

दोनों के बीच बतचीत का सिलिसला प्यार में बदल गया। गांव वालों की मानी जाए तो दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों को अक्सर गांव के बाहर भी मिलते देखा गया है, कई बार दोनों को अकेले खेतों में भी गांव के युवाओं ने देखकर डांटकर भागाया भी है।

मंगलवार की रात दिव्यांग प्रेमी मौका पाकर महिला के घर पर पहुंच गया था। भोर पहर दोनों को एक ही चारपाई पर आपत्तिजनक हालत में देखकर ग्रामीण युवाओं ने पकड़ लिया। 

इसकी जानकारी होते ही गांव वालों की भीड़ लग गई। युवाओं ने अपास में फैसला करने के बाद प्रेमी और प्रेमिका के सिर जबरन मुंडवा दिए और उनके चेहरे पर कालिख लगाकर जूते की माला पहना दी।

इसके बाद दोनों को सरेआम गांव की गलियाें घुमाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब उनके पीछे चल रहे बड़े और बच्चे भी फब्तिया कसते नजर आए। 

इस पूरे घटनाक्रम का video  सोशल मीडिया पर viral हुआ तब लोगों को जानकारी हो सकी है। हैरानी की बात यह है कि इस अमानीयव कृत्य काे रोकने के लिए गांव के बड़े बुजुर्ग भी आगे नहीं आए।