2020/08/08

समस्तीपुर में सावधान-आरक्षण कर्मियों की सूझबूझ से पकड़ा गया टिकट जालसाज

BIHAR-SAMASTIPUR-railway stationa पर शुक्रवार को यात्रियों को झांसा देकर टिकट बदलने वाला एक जालसाज पकड़ा गया। स्टेशन पर पकड़ने के बाद रेल कर्मियों ने उसे rpf के हवाले कर दिया। 

उसकी पहचान मथुरापुर के सारी निवासी chunni lal poddar  के पुत्र suresh kumar के रूप में की गई है। इसके बारे में rpf inspector alam ansari ने बताया कि railway staff ने एक railway ticket जालसाज को पकड़कर हवाले किया है। वह यात्रियों को झांसा देकर railway टिकट बदल लेता था। अपने पास पहले से रखे गए पुराने रिजर्वेशन टिकट को यात्रियों से दिखने के बहाने नए टिकट बदल लेता था।