बताया जाता है कि नदी के जलस्तर की घटने की प्रवृति बनी हुई है। जिससे इसके एक सप्ताह बाद खतरे के निशान के बराबर आ जाने की संभावना है। जलस्तर में कमी आने से बांध पर मौजूद घरों से पानी लगभग पूरी तरह से निकल गया है।लोगों ने घरों को ठीक कर उसमें रहने की तैयारी शुरू कर दी है। इधर, जलस्तर में लगातार कमी से इसके कटाव करने की भी संभावना बढ़ी है। फल्ड कंट्रोल के ईई जय प्रकाश ने बताया कि कटाव को लेकर बोरा तैयार कर रखा गया है। विशेष परिस्थिति में बांध को बचाने की प्रशासनिक तैयारी पूरी है।
Home
Bihar
Samastipur
समस्तीपुर में 93 सेमी तक घटा बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर, दिखने लगा रेलवे पुल का पिलर
2020/08/08
समस्तीपुर में 93 सेमी तक घटा बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर, दिखने लगा रेलवे पुल का पिलर
BIHAR-SAMASTIPUR-बूढ़ी गंडक के जलस्तर में लगातार गिरावट आने से नदी का पानी 93 सेंटीमीटर तक नीचे आ गया है। विगत 5 दिनों में गिरावट के बाद नदी का जलस्तर 47.67 मीटर पर आ गया है। जो खतरे के निशान 45.73 मीटर से 1.84 मीटर उपर रह गया है।