जानकारी के मुताबिक सिविल कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की तबीयत 2 दिन पहले बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और गुरुवार शाम को उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. बिहार में कोरोना की वजह से किसी जज की मौत का यह पहला मामला है.