2020/08/08

समस्तीपुर में बांध को पार किया नून नदी का पानी गांव में घुसा पानी मची अफरातफरी

BIHAR-SAMASTIPUR जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मोरवा प्रखंड की चकपहाड़ पंचायत से गुजरने वाली नून नदी में आई बाढ़ ने नदी के दोनों किनारों के बांध को पार कर लिया। बाढ़ के पानी ने चकपहाड़ सहित मोरवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों को पानी में डूबोना आरंभ कर दिया। चकपहाड़ पंचायत के ward-2,6,15,और 16 पूरी तरह प्रभावित है। वहीं ward संख्या 16 के काफी घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इससे पीड़ित परिवार में अफरातफरी मच गई है। 

पीड़ितों ने नए चकपहाड़ पुल सहित विभिन्न ऊंचे स्थानों पर अपने ठिकानों की तलाश शुरू कर दी है। पानी बढ़ने के खतरे से चकपहाड़ सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों पर भी बाढ़ से खतरा मंडराने लगा है।  वहीं मोरवा प्रखंड का चकसिकंदर, बसही, भिडी, सारंगपुर पश्चिमी, पूर्वी,लरुआ,वनवीरा, इन्द्रबारा आदि पंचायतों पर बाढ़ के खतरे की पूरी संभावना उत्पन्न हो गई है।मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ पंचायत में नदी की पानी ने दोनों तट बंधों को पार करते हुए दर्जनों लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है। फलस्वरूप पीड़ित परिवारों में अफरा-तफरी मच गई है।