बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान ही होमगार्ड जवान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से phc kalyanpur में इलाज के लिए लाया गया। जहां dr. ने मृत घोषित कर दिया। मृत होमगार्ड जवान फूलहारा निवासी स्व. जय नारायण कुंवर का पुत्र 57 वर्षीय राम सुजावन कुंवर बताया गया है।
होम गार्ड जवान की मौत पर गृह रक्षक संघ के अध्यक्ष कामेश्वर राय, सचिव विनेश कुमार, उपाध्यक्ष चंदन पांडे एवं संघ के अन्य कर्मियों द्वारा संघ की तरफ से दाह संस्कार के लिए 10 हजार रुपए परिजनों को दिया।