2020/08/22

ट्रक पर लदी शराब की पेटी ,समस्तीपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद,627 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद

BIHAR- SAMASTIPUR-जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौर में विभूतिपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात विभूतिपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शाहपुर चौर में शराब अनलोड किया जा रहा है। 627 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई हैं।

वहीं सूचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर शराब से लदा एक ट्रक एक बोलेरो पिकप, एक स्कॉर्पियो व दो बाइक बरामद किया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया है कि इससे जुड़े कारोबारी की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
मौके पर छापामारी दल में थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती,एएस आई योगेंद्र सिंह,भोगेंद्र यादव समेत थाना की दर्जनों पुलिसकर्मी एवं चौकीदार शामिल थे। खबर प्रेषण तक शराब की पेटी व बोतलें की गिनती जारी थी। बिहार में इतनी भारी मात्रा में शराब की दिन-व-दिन बरामदगी होना बिहार में शराबबंदी कानून का पलीता लगा रहा है। 

बुजुर्गों की माने तो बिहार में शराबबंदी कानून नाम का है काम का नहीं। इससे कारोबारी और पदाधिकारी मोटी रकम की उगाही कर रहे हैं। वहीं राजस्व की घटा है। यदि पदाधिकारी संलिप्त नहीं होते तो सीमा के अंदर शराब प्रवेश नहीं करती। 

बिहार में शराब मिल ही रही है। शराब पीने वाले पी रहे हैं। यदि पूर्व की तरह ठेका के माध्यम से शराब मिलती तो राजस्व का कितना आमदनी होता। जो बंद है। हालांकि अब की बार जनता सरकार को सबक सिखाएगी यह चर्चा जोरों पर है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट