बिहार में 79 इंस्पेक्टर का तबादला, यहां देखिये ट्रांसफर की पूरी लिस्ट.बिहार में दागी पुलिस इंस्पेक्टरों को हटाने के बाद जिलों में अँचल निरीक्षक और थानेदार के लिए इंस्पेक्टरों की कमी हो गई है।अब एक बार फिर से जिलों में अधिकारियों को भेजा गया है. इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है .जिन निरीक्षकों को दागी कहकर हटाया गया था और उन्हें विशेष शाखा और सीआईडी में तैनात किया गया था उन्हें भी चुनाव के मद्देनजर जिलों में पोस्टिंग की गई है।पुलिस मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर का तबादला किया है। 79 इंस्पेक्टर के तबादले से संबंधित आदेश शनिवार को जारी कर दिया गया। इनमें कई इंस्पेक्टर ऐसे हैं जिन्हें जिलों से हटाकर इकाई में तैनात किया गया है।
विभिन्न जिला बल में तैनात 33 इंस्पेक्टर का तबादला पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में किया गया है। इन्हें अपराध अनुसंधान विभाग, विशेष शाखा और मद्य निषेध इकाई में पदस्थापित किया गया है। वहीं 29 इंस्पेक्टर इकाई से जिलों में भेजे गए हैं। कुछ इंस्पेक्टर का तबादला एक से दूसरे जिले में किया गया है। आईजी मुख्यालय नैयर हसनैन खां ने तबादले का आदेश जारी कर दिया है।