2020/08/06

बिहार- पेड़ से लटकता मिला थाना के रसोइया का लाश, मर्डर की आशंका जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-पूर्वी चंपारण  जिले के अरेराज प्रखंड क्षेत्र के DAMODARPUR  स्थित एक बगीचा में मलाही थाना के एक रसोइया का शव पेड़ से लटकता मिला। 

घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। रसोइया अरेराज के कौआहा गांव निवासी SHAMBHU SAH का पुत्र RAM BABU SAH बताया गया है। गुरुवार की सुबह बगीचे में उसका शव लटकते देख ग्रामीणों ने POLICE को इसकी सूचना दी।

 इसके बाद मलाही POLICE ने घटनास्थल पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।घटना के पीछे कारण की पड़ताल में police जुटी हुई है।