BIHAR-SAMASTIPUR- जिले के vibhutipur प्रखंड अंतर्गत चोरा टभका पंचायत में बैती नदी का उत्तर का तटबंध टूट जाने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई। रोटगंना, चांद सुरारी ,चोरा रामचंद्रपुर ,सैदपुर , बंनहैती, माधोपुर, आलमपुर के किसानों का फसल पानी में डूब जाने से लोग परेशान हैं।
धान,सब्जी,पशु चारा के लिए जनेर के समाप्त होने से पशु चारा का भी संकट पैदा हो गया है। कई लोगों के घरों में पानी घुस जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
चोरा टभका पंचायत के मुखिया सुलेखा कुमारी एवं माकपा नेता mahesh kumar ने पत्र लिखकर राहत और बचाव कार्य तेज करने की मांग की है।
Rosera अनुमंडल के sdo aman kumar suman,dsp सहरियार अख्तर,प्रखंड विकास पदाधिकारी dheeraj kumar ,अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र ,थानाध्यक्ष kc bharti आदि ने इलाके का दौरा कर लोगों की स्थिति को नजदीक से देखा।
रिपोर्ट-SANJAY KUMAR SINGH