2020/08/06

बिहार में नाबालिग लड़की को घर से उठाकर ले गए मनचले, फिर किया रेप जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-PURNIYA- जिला के कसबा में एक नाबालिग लड़की के साथ Rape का मामला सामने आया है. परिजनों ने कसबा थाना में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

 परिजनों का आरोप है कि लड़की घर में सोई थी इसी दौरान रात के 1 बजे रुसाबाड़ी के तीन युवक मुजफ्फर, नवाजिश औऱ अबू बकर घर में घुसे और लड़की को बेहोश कर अपने घर ले गए. बताया जाता है कि पीड़ित लड़की महज 15 साल की है.

लड़की को अपने साथ ले जाने के बाद उनलोगों में से एक ने RAPE की घटना को अंजाम दिया जबकि दो लोगों ने उसका सहयोग किया.

इस घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गये हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है. Police मामले की छानबीन की जा रही है.