2020/08/26

बड़ी खबर-अररिया जिले में बकरा नदी पर बना पुल तेज बहाव के चलते ढहा

BIHAR-ARARIYA-जोकीहाट-महलगांव से खाता घाट पीडब्लूडी सड़क पर उदाहाट के पास मंगलवार की शाम बकरा नदी पर बने जर्जर स्कू्रपाइल पुल का तीन चौथाई हिस्सा ध्वस्त हो गये। इस दौरान बीच पुल पार उतर रहे एक ट्रैक्टर व बाइक भी पुल के साथ नदी में डूब गये। 

हालांकि ट्रैक्टर चालक, उस पर सवार एक मजदूर व बाइक चालक किसी तरह तैरकर अपनी-अपनी जान बचाई। यात्री लदा एक टेम्पो के भी नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। 

हालांकि स्थानीय गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव काम में जुटी है। इधर पुल ध्वस्त होने की सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार ठाकुर, बीडीओ उमेश कुमार सिंह, जोकीहाट थानेदार विकास कुमार आजाद, महलगांव थाना के थानेदार सदानंद साह सदलबल स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद स्थानीय गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।  

घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार शाम पुल होकर एक ट्रैक्टर पार हो रहा था। ठीक उसी समय पुल का आधा हिस्सा अचानक नदी में गिर गया। इस दौरान पुल के साथ ट्रैक्टर भी बकरा नदी में डूब गया। हालांकि ट्रैक्टर चालक व एक लेबर किसी तरह से नदी तैर कर निकलने सफल हो गए। 

कुछ लोगों ने बताया कि पुल के साथ सवारी लदा टेम्पो व दो बाइक भी नदी गिरा है। इसका कोई पता नहीं चल रहा है। हालांकि इसकी कोई प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।