2020/08/26

सहरसा में कोरोना पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत पटना में चल रहा था ईलाज

BIHAR - SAHARSA-नगर परिषद क्षेत्र के एक मुहल्ले की बुजुर्ग महिला की मौत इलाज के दौरान कोरोना से हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों से महिला की तबीयत खराब थी। 

जिसके बाद स्वजनों द्वारा उसे पटना में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कोरोना की जांच की गई तो कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। 

जिसके बाद चार दिनों तक इलाज चला और उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग महिला के मौत के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा पटना में ही दफन कराने के लिए कहे जाने के बाद सहरसा के कुछ लोग पटना के लिए रवाना हो गये हैं।

 वहीं इस सम्बंध में DM कौशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना में ही बुजुर्ग महिला की जांच हुई थी और कोरोना पॉजिटिव रहने की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान पटना में ही उसकी मौत हो गई। 

उसे अन्य बीमारी रहने की बात भी कही जा रही है। डीएम ने कहा कि जहां की महिला रहने वाली थी वहां के आसपास के इलाके को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। 

जबकि उनके सगे-संबंधी की जांच भी की जाएगी। इधर कोरोना से हुई बुजुर्ग महिला की मौत के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा