घटना की सूचना पर सदर DSP मुकुल परिमल पांडेय के साथ चार थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाईं तो हमलावर घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।शराब बनाने के उपकरण व चुलाई शराब जब्त की गई है।
POLICE को गुप्त सूचना मिली थी कि आंबेडकर नगर कॉलोनी में शत्रुघ्न राम की पत्नी सविता देवी के घर में चुलाई शराब बनाई जा रही है।सूचना के आधार पर police रेड करने गई थी।सविता देवी के घर से शराब बनाने के उपकरण व शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ लोग गोलबंद हो गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिए।गिरफ्तार महिला को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करने लगे।
अधिक संख्या में पुलिस बल को देख हमलावर फरार हो गए। शराब भट्टी को ध्वस्त कर करीब 50 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट की गई है। dsp मुकुल परिमल पांडेय ने कहा कि पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करने वालों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।