2020/08/27

पटना में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियों समेत छह पकड़े गए

BIHAR-PATNA-से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।लॉकडाउन में patna में चल रहे एक बड़े sex racket का police ने पर्दाफाश किया है।ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले तीन युवकों को कोतवाली पुलिस ने किदवईपुरी इलाके में स्थित होटल के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

 वहीं दो कॉलगर्ल और एक महिला दलाल को भी पुलिस ने पकड़ा है। कॉलगर्ल कोलकाता की रहने वाली है।तीन नाबालिग लड़कियों को इस नरक से मुक्त कराया है। साथ ही महिला सरगना को arrest कर लिया है। police  को सूचना मिली थी कि patna के पॉश इलाके बोरिंग रोड और किदवईपुरी में online sex racket चल रहा है।

पकड़े गये युवकों में बुद्धा कॉलोनी बांसघाट का रहने वाला आलोक रंजन, पूर्णिया के रौटा का रहने वाला मन्नौवर आलम और परसा के ब्रह्मस्थान का कुंदन कुमार शामिल है। पुलिस ने सभी से पूछताछ की है। काफी दिनों से ये लोग पटना के अलग-अलग इलाकों में सेक्स रैकेट चला रहे थे। 


Whatsapp पर customer को लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे और पसंद करने के बाद रेट तय होगा था। डिमांड के अनुसार विदेशी लड़कियों को भी दिल्ली से फ्लाइट का टिकट देकर बुलाया जाता था। फोटो भेजे जाते थे। रेट तय हो जाने के बाद sex racket माफिया mobile से बात कर customer को बुलाते थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए बकायदा website भी बनवाया गया था और ये धंधा website के माध्यम से भी चल रहा था।

Police ने बताया कि छापेमारी के दौरान कोलकाता की भी एक लड़की पकड़ी गई है जो बालिग लग रही है। पकड़ी गई लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।