BIHAR-SAMASTIPUR- रोसड़ा प्रखंड के ब्लॉक रोड में सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ की बैठक सुशील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लोकतांत्रिक जनता दल के जिला प्रभारी विक्रम रजक के सहयोग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ नेता एस. कुमार के साथ बैठक की गई।
जिसमें परीक्षा के फलस्वरूप मेरिट लिस्ट के साथ नियुक्ति,₹60000 प्रति वर्ष दिया जाए, कम से कम 3 साल लगातार कार्यरत रखा जाए, 6 वर्षों से संघर्ष कर रहे सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के पक्ष में हाईकोर्ट का भी सुशासन बाबू के मनमानी को नजरअंदाज करते हुए पक्ष रहा।
वरिष्ठ नेता सुशासन बाबू के तानाशाही रवैया के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के साथ मिलकर गांधीवादी सिद्धांतों के अनुरूप बिहार प्रदेश स्तरीय आंदोलन का आश्वासन दिया। मौके पर पुष्पराज पंकज, सुशील कुमार, पप्पू कुमार, पंकज कुमार, लक्ष्मण ,चंदा सहित सैकड़ों सांख्यिकी संघ सेवक संघ के लोग उपस्थित थे।
Report-वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह