BIHAR-SAMASTIPUR- समस्तीपुर- विभूतिपुर प्रखंड के सिंघियाघाट में जनता दल (यू.) के नौ पंचायतों की बैठक सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्थानीय विधायक रामबालक सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि विकास कार्य मेरी पहली प्राथमिकता है। जब भी जनताओ को मेरी आवश्यकता महसूस होती है। तब मैं उनकी सेवा में तत्पर रहता हूं और रहूंगा। जनताओ की सेवा ही मेरा धर्म है।आगे उन्होंने कहा कि हमारे विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार के विकास के लिए सोचते हैं।
उसी तरह हम अपने पूरे विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य लिए सोचते रहते हैं। क्षेत्र में अमन- चैन स्थापित करने की हर समय हर संभव प्रयास करते रहता हूं। बैठक में विभूतिपुर प्रखंड के नौ पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं बूथ कमिटी के सदस्य ने भाग लिया।
जिसमें गंगौली मंदा, साखमोहन, पतैलिया, टभका दक्षिण, टभका उत्तर, देशरी करख , विभूतिपुर पूरब के जनता दल यूनाइटेड के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। मौके पर सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं बूथ कमिटी सदस्यों ने पुनः रामबालक सिंह को विधायक बनाने का संकल्प लिया।
समस्तीपुर से वरिष्ठ संवादाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट