BIHAR-SAMASTIPUR- विभूतिपुर विधानसभा के केराई पंचायत के पंचायत समिति सदस्या सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के महिला प्रकोष्ठ समस्तीपुर जिला अध्यक्ष ममता कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने रालोसपा का सदस्यता ग्रहण किया।
संवाद प्रेषण तक सदस्यता अभियान कार्यक्रम जारी था। मौके पर पार्टी के नए सदस्य रामबालक राय, रमेश कुमार राय, मोहन राय सहित अनेक रालोसपा कार्यकर्ता मौजूद थे। आपको बता दूं कि आगामी विधानसभा चुनाव में रालोसपा के चुनाव चिन्ह पर ममता कुशवाहा द्वारा विभूतिपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट