2020/08/08

बिहार-प्रेमी-प्रेमिका की चाकू घोप कर हत्या लड़की के भाई ने दोनों को किया मर्डर पुलिस कर रही हैं जांच

BIHAR-AURANGABAD-जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कपसिया गांव में प्रेमी-प्रेमिका को चाकू घोपकर मर्डर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव के ही नीरज कुमार का पड़ोस में रहने वाली अमृता कुमारी से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शनिवार की सुबह अमृता कुमारी अपने प्रेमी के घर पर चली गयी. इसकी जानकारी जब अमृता के परिजनों को हुई तो सभी नीरज कुमार के घर पर उसे लाने के लिए गए, लेकिन प्रेमिका ने अपना घर जाने से इनकार कर दिया.जिसके बाद अमृता के भाई ने अपनी बहन अमृता कुमारी व प्रेमी नीरज कुमार की हत्या चाकू घोपकर कर दी. घटना की सूचना पुलिस को दी मोके पर पुलिस पूरी मामलों को लेकर छानबीन में जुटी हुई हैं।police दोनों शव को कब्जे में ले लिया है. इंस्पेक्टर ने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही हैं. घटना के बाद गांव में पुलिस छावनी में तब्दील हो गया हैं.