बिहार समस्तीपुर जिले रोसड़ा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।रोसड़ा के एक पोखर में लाश मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।ये घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़रहा वार्ड नंबर 2 हिरमिया शिव मंदिर के निकट पोखर के पास की हैं।युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़रहा वार्ड नंबर 12 हिरमिया निवासी सोनेलाल दास के पुत्र राजीव दास 16 वर्षीय के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे लगभग एक लाश मिली हैं।बताया जा रहा हैं कि राजीव मवेशियों के लिए चारा काटने गया था चारा काटने के दौरान युवक का पैर पानी से भरे हुए चौर में फिसल गया और डूबने से उनकी मौत हो गई। वहां के ग्रामीणों ने शौच के निकला तो एक लड़के का शव पोखर में उबलता देख मिला।शव को देखते की इलाके में सनसनी फैल गई।शव को देखने के लिए भीड़ एकजुट होने लगी।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना रोसड़ा थाना को दी।रोसड़ा थाना पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर अस्पताल भेज दिया।इधर परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हैं।